February 19, 2026

एसडीएम रेणुका नांदल ने गांव डीघल,गोच्छी व धांधलान के खेतों में किया फसल गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

एसडीएम रेणुका नांदल ने गुरुवार को उपमंडल के गांव गोच्छी, डीघल व धांधलान के खेतों में पहुँच कर फसल गिरदावरी का निरीक्षण किया व टैब से फसलों का मिलान किया।
एसडीएम ने कहा है कि गिरदावरी खेती से जुड़ी एक अहम प्रक्रिया है, जो साल में दो बार रबी और खरीफ की फसल के दौरान की जाती है। गिरदावरी का कार्य पटवारी द्वारा किया जाता है। इसमें फसल से संबंधित जानकारी को राजस्व विभाग में दर्ज किया जाता है, जैसे कितने रकबे में कितनी और कौन सी फसल की बुआई की गई है। पटवारी अपने एरिया के किसानों के पास जाकर जानकारी को इकठ्ठा करके गिरदावरी रिपोर्ट को तैयार करता है। पहले खेत से जुड़ी हुई जानकारी को कागज पर लिखते थे, लेकिन अब सरकार द्वारा पटवारियों को टैब उपलब्ध करवाए गए हैं और पटवारी मौके पर जाकर टैब से गिरदावरी का कार्य करके डाटा एकत्रित करता है। उन्होंने कहा कि पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी की जांच उन्होंने मौके पर जाकर की गई है और मिलान भी किया है कि पटवारी ने जो रिपोर्ट टैब में फीड की है वह सही है या नहीं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *