February 19, 2026

चिट्टे में संलिप्त लोगों को न बक्खे पुलिस प्रशासन: चमन राही

. सोयरा डोलंगी में कार्यशाला आयोजित

मंडी, अजय सूर्या: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत नवदुर्गा वैष्णवी धर्म कल्याण समिति डोलंगी ग्राम पंचायत सोयरा के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरक्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिट्टे के खात्मे के लिए बल्ह के लोगों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कार्यशाला की अध्यक्षता अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रवक्ता एवं महासचिव चमन राही ने की। इस कार्यशाला में जिला कल्याण अधिकारी समीर, जिला प्रबंधक एससी एसटी निगम नीलम, सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. मनोज सक्सेना के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर आकर लोगों को जागरूक किया।
एसएचओ बल्ह संजय कुमार ने अत्याचार अधिनियम के बारे में लोगों को अवगत करवाया। इस मौके पर चमन राही ने कहा कि एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के नेतृत्व में दलितों और अल्पसंख्यकों की बस्ती में इस प्रकार के जागरूकता शिविर लगाना सराहनीय है और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को दलित बस्तियों में लोगों के घरद्वार जाकर जोड़ना एक अनूठी पहल है। चमन राही ने जिला कल्याण अधिकारी से आग्रह किया कि उपरी बल्ह में भवन निर्माण योजना को विस्तार दिया जाए। नालियों की निकासी, रति, सोयरा, बालट, मैरामसीत लेदा रोड़ की खस्ताहालत को दुरुस्त किया जाए। चमन राही ने चिट्टे के खिलाफ संकल्प लेते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन चिट्टा तस्करों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए और उन्हें किसी भी सूरत में बचाया नहीं जाए।
इस मौके पर नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष कर्नल हरभजन भाटिया, सह संयोजक अल्पसंख्यक समाज सन्नी इपन, गोविंद बर्धन पंचायत प्रधान, परमानंद आजाद बीडीसी, चंद्रवीर कागरा संस्थापक वाल्मिकी समाज सुधार समिति, तेज सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान, हरमिंद्र गुप्ता स्वयंसेवी वैष्णों मंदिर पुजारी हंसा देवी, मिल्क फैड के पूर्व पदाधिकारी कर्मसिंह सैनी, तहसील कल्याण अधिकारी बल्ह विक्रांत जग्गा ने भी विभागीय स्कीमों के बारे में विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर उपर दमोदरी देवी, सरला देवी व हरि सिंह निवासी डोलंगी ने सामुदायिक भवन व शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए डेढ़ बीघा जमीन दान की। एसडीएम बल्ह ने इस कार्य के लिए दानियों को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *