February 15, 2026

अंबाला कैंट शहीद स्मारक के फूड कोर्ट लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू

15 अप्रैल तक बोली लगाने का समय, 8 फूड कोर्ट को दिया जाएगा लीज पर

आजादी की पहली लड़ाई 1857 के शहीदों की स्मृति में अंबाला कैंट-दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर बन रहे एशिया के सबसे बड़े भव्य शहीद स्मारक में फूड कोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। हरियाणा सरकार ने इस स्मारक के 8 फूड कोर्ट को लीज पर देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए इच्छुक पक्ष 15 अप्रैल तक अपनी बोलियां लगा सकते हैं।
डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि यह शहीद स्मारक एशिया का सबसे बड़ा स्मारक होगा, जो प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वीर शहीदों की याद में बनाया जा रहा यह स्मारक न केवल इतिहास को जीवंत करेगा। प्रदेश सरकार द्वारा यहां आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इसी दिशा में स्मारक के 8 फूड कोर्ट को लीज पर देने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। डीआईपीआरओ ने आगे बताया कि टेंडर प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है, और इच्छुक पक्ष etenders.hry.nic.in पर जाकर अपनी बोली लगा सकते हैं। टेंडर की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है, और इस टेंडर की आईडी 2025_HRY_433265_1 है। टेंडर से संबंधित सभी दस्तावेज और शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने इच्छुक पक्षों से अपील की कि वे समय रहते टेंडर प्रक्रिया में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *