February 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सबको नजर आ रहा है बदला हुआ भारत: ओमप्रकाश धनखड़

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हुआ है: कृषि मंत्री जेपी दलाल

विशाल पन्ना सम्मेलन देख गदगद प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ बोले

बहल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त हो रहा है। आज भारत बदल गया है और यह बदला हुआ भारत हर किसी को नजर आ रहा है। आज भारत अक्चेत्र में आत्म निर्भर बन गया है। आज किसी भी देश में भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नही है। दुनिया के विकसित देश भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं। धनखड़ आज बहल की अनाज मंडी में प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के संयोजन आयोजित हल्के के विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बदले हुए भारत में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देखकर देश युद्ध विराम कर हमारे बच्चों के लिए रास्ता छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में दूसरे देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूते हैं, जबकि पहले जूते उतरवा कर तलाशी तक ली जाती थी। आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा है। आज हम विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक व्यवस्था हैं, आने वाले समय में हमारी व्यवस्था अव्वल होगी। आज पाकिस्तान और श्री लंका में रोटी का संकट बना हुआ है, जबकि भारत ने कोरोना में भी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद आज हमारी सेना का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली के लिए एसवाईएल का पानी लाने का प्रयास कर रही है, भले ही यह हिमाचल के रास्ते से लाना पड़े। इससे पूरे दक्षिण हरियाणा में पूरा नहरी पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय भाजपा का मूल मंत्र है। देश से बढ़ कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने विशाल पन्ना सम्मेलन पर गदगद होते हुए कहा कि वे पन्ना प्रमुख के साथ-साथ किसान हित में ऐतिहासिक योजनाएं लाने पर कृषि मंत्री जेपी दलाल को 10 में से 10 नंबर देते हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि अब बाजरा जहाजों से विदेशों में जाएगा, जिसका सबसे अधिक फायदा लोहारू व दक्षिण हरियाणा के किसानों को होगा। उन्होंने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के बारे में आंकड़ों पर बोलते हुए बताया कि जहां जहां प्रदेश का कृषि बजट 2014-15 में 816 करोड़ था, वहीं अब वर्ष 23-24 करीब पांच गुणा बढौतरी कर 3900 करोड़ रुपए कर दिया गया है। किसानों की फसल का 72 घंटे में भुगतान किया जा रहा है, भुगतान में देरी होने पर 9 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बाजरा भांवातर भरपाई योजना के तहत भी वर्ष 2021-22 में 437 करोड़ और 22-23 में 390 करोड़ किसानों के खातों में डाले गए। कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा किया फसल बीमा योजना के तहत 2005 से 2014 तक 6384 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाले गए। उन्होंने कहा कि 2014-15 में 270 रुपए 50 पैसे में यूरिया का कट्टïा मिलता था, जबकि 21-22 में 266.5 रुपए में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 2014 तक गन्ने की औसत पिराई 473.24 लाख क्विंटल थी, जो अब 754.50 लाख क्विंटल हो गई है। इसी प्रकार से किसानों की ढ़ाई हजार की पेमेंट कर दी गई है। किसानों को गन्ने का सर्वाधिक भाव दिया जा रहा है। किसानों व मंडियों में काम करने वाले गरीब आदमियों के लिए अटल किसान मजूदर कैंटीन स्थापित की गई हैं, जहां 10 रुपए में भोजन मिलती है। उन्होंने कहा कि 2013-14 में किसानों को बिजली पर 4853.40 करोड़ सब्सिडी दी गई थी जबकि 2022-23 में किसानों को 6720 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में प्रदेश में केवल 74.42 लाख टन दूध का उत्पादन होता था, जबकि 22-23 में 116.29 लाख टन दूध का उत्पादन होता है, जिससे देश में हम दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंनें कहा कि किसानों के लिए करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। प्रदेश में पशुपालकों के पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का साहूकारों से चंगुल से छुटकारा दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज खारे पानी में झींगा पालन पर जोर दिया जा रहा है, जिससे खारे पानी की जमीन का ठेका 30 हजार रुपए तक पहुंच गया ह। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच में रहते हैं और हलका का विकास करवाना और लोगों की समस्याओं का हल करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम माना है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा न केवल देश की बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका मजबूत संगठन है। आज भारत की विदेशों की अपनी ही पहचान बनी है। विदेशी धरती पर श्री मोदी को कोई बोस कह कर सम्मान दे रहा है तो कोई सिर सिर झुकाकर नमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़े ही एतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाना व राम मंदिर निर्माण आदि मुख्यरूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि भारतवासी कुछ भी सहन कर सकते हैं, लेकिन भगवान राम और कृष्ण का अपमान सहन नहीं कर सकते हैं। देश की जनभावना के अनुरूप अयोद्घा में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री श्री दलाल हर समय लोगों के बीच रहने वाले हैं। सम्मेलन को भाजपा जिला प्रभारी मनीष मित्तल, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार तथा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक, वाईस चेयरपर्सन सुनीता जांगड़ा, संदीप श्योराण, हर्षवर्धन मान, रविंद्र मंढोली, मंडल अध्यक्ष विजय पूनिया, कैप्टन रामफल श्योराण तथा लाल सिंह बड़वा, बहल के सरपंच साधूराम पनिहार, पंचायत समिति चेयरमैन विजय फोगाट, कृष्ण मान, उग्रसैन, सुनील सिरसी, वीरेंद्र लंबा,गजानंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रोहतास चौहान,,पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, सतबीर चैहड, कर्मबीर चहड़, सैलीराम कादयान, पूर्व चेयरमैन अनिल झांझडिय़ा, सुनील थेपड़, नवीन सुरतपुरिया, मा. बलदेव, राजबाला श्योराण, मुकेश पहाड़ी, रवि महमिया, बलवंत गोठड़ा, बलवान जांगड़ा, अमित लोहिया, मुकेश डालमिया, सुशील डिसवाला, राजबीर दलाल, कमल सैनी के अलावा सभी बूथों के पन्ना प्रमुख, भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *