February 26, 2026

भारत की लड़कियों ने विदेशों में भी बुलंदियों को छूआ है: कृषि मंत्री जेपी दलाल

कृषि मंत्री जेपी दलाल वैश्य महाविद्यालय में होनहार लड़कियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

भिवानी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि आज समय बदल चुका है। लड़कियां आज न केवल खेल व शिक्षा के क्षेत्र में आगे निकल चुकी हैं बल्कि फाईटर प्लेन भी उड़ा रही हैं। देश की सीमाओं पर लड़कियां आज प्रहरी के रूप में तैनात हैं। विश्व की बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में भारत की लड़कियां उच्च पदों पर हैं। कृषि मंत्री दलाल स्थानीय वैश्य महाविद्यालय में एक समाचार पत्र द्वारा होनहार लड़कियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खेल, कला, शिक्षा व संस्कृति, रक्षा आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाली 30 से अधिक लड़कियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी लड़कियों की शिक्षा के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। हर 20 कि.मी. की दूरी पर महिला कॉलेज स्थापित कि जा रहे हैं ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में दूर न जाना पड़े। लड़कियों को बीए तक की शिक्षा फ्री दी जा रही है। स्कूल की छात्राओं को साईकिल दी जा रही हैं। इसी प्रकार से प्रदेश में छात्राओं को लिए कॉलेज जाने हेतू रोड़वेज की बसें चलाई जा रही हैं ताकि कॉलेज जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला भिवानी में लोहारू, सिवानी, बहल, बवानीखेड़ा और चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में पढऩे वाली छात्राओं के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भारत युवा शक्ति का देश है। विश्व के सभी देश बुजुर्ग अवस्था में है, जबक भारत में सबसे अधिक जनसंख्या युवाओं की है। सभी देश भारत की युवा शक्ति की ओर देख रहे हैं। विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। आज प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए किर्तीमान स्थापित रक रहा है। विदेशों में भारत की साख बढ़ रही है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों को आज सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनें। आत्मनिर्भता से भी सम्मान होता है।

कृषि मंत्री दलाल सम्मानित होने वाली सभी लड़कियों को पांच-पांच हजार रुपए राशि सम्मान स्वरूप देने की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम दीपक बाबूलाल करवा, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव रत्न गुप्ता, महासचिव सुरेश गुप्ता, पवन बुवानीवाला, राहुल मित्तल, संजय तिवारी, जितेंद्र झा, शिव गुलिया, प्राचार्य संजय गोयल, प्रोमिला सिहाग राजेश श्योराण, डॉ. निहाल सिंह, अनूप मान, कपिल शर्मा, घनश्याम शर्मा, आदेश वत्स सहित अनेक शिक्षाविद्, शिक्षण संस्थानों के संचालक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *