बीजेपी हमीरपुर मंडल शहरी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने विधायक आशीष शर्मा के साथ भेंट की
नवगठित कार्यकारिणी ने विधायक का धन्यवाद एवं आभार जताया
रजनीश, हमीरपुर: आज भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर मंडल शहरी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने विधायक आशीष शर्मा जी के साथ भेंट की जिसमें नवगठित कार्यकारिणी ने विधायक आशीष शर्मा का धन्यवाद एवं आभार जताया। विधायक जी के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए माननीय विधायक आशीष शर्मा जी ने मंडल की सारी टीम का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल शर्मा ,मंडल के महामंत्री राजेश ठाकुर ,तेन सिंह व मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
