राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के दूसरे दिन के ऑडिशन में 110 कलाकारों ने लिया भाग।
कुल 185 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
सुन्दरनगर, 11 मार्च 2025
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर 2025 में सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कलाकारों के चयन हेतु सोमवार 10 मार्च से उपमण्डल में ऑडिशन आरम्भ हो गए हैं जिसमें दूसरे और अंतिम दिन में 110 कलाकारों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के संयोजक एवं उपमण्डलाधिकारी अमर नेगी ने बताया कि ऑडिशन के दूसरे दिन मंगलवार को जिला मंडी तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।
बता दें कि राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2025 सुंदरनगर के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु दो दिनों में कुल 185 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया।
ऑडिशन में जज के तौर पर गीत-संगीत व कला संस्कृति क्षेत्र की प्रतिष्ठित विभूतियों को रखा गया है जिसमें ललिता प्रवक्ता (संगीत) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव सुंदर नगर, डाॅ○ राजेश शर्मा प्रधानाचार्य स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल सुंदर नगर, सुनील कुमार प्रवक्ता (संगीत) डीपीएस पब्लिक स्कूल सुंदरनगर शामिल हैं।
