February 21, 2026

12 साल बाद भारत ने यह ट्रॉफी जीती, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

दुबई। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 12 साल बाद भारत ने यह ट्रॉफी जीती है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की अहम पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 48, केएल राहुल ने नाबाद 34 और अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने मैच का रुख मोड़ दिया। उन्होंने दो ओवर में लगातार रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी।
न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ पिछले 9 महीनों में दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 2024 जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *