February 21, 2026

जिस पशुपालक के पशु की गणना का कार्य रह गया वो नजदीकी पशु अस्पताल से संपर्क करके गणना का सुनिश्चित करवाए

पशुपालन विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव ने 21 वीं पशुगणना के कार्य का किया निरीक्षण

पशुपालन विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया ने 21 वीं पशुगणना के कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य का निरीक्षण पंचकूला के सैक्टर-15 से आरम्भ किया गया। इसके उपरांत गाँव मानक्या तथा गांव आसरेवाली में गाय, भैंस, बकरी, ऊँट एवं श्वानों की गणना के कार्य को जांचा।
पशुपालन विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया ने आह्वाहन किया गया कि जिस भी पशुपालक का पशुगणना का कार्य रह गया है वो नजदीकी पशु अस्पताल से संपर्क कर अपने पशु की गणना का कार्य सुनिश्चित कर सकता है।

उन्होंने बताया कि 21 वीं पशुधन गणना में पोल्ट्री, पालतू पशु और आवारा पशुओं समेत कुल 219 नस्लों किया जा रहा है। जिला पंचकूला में का संग्रह 13 दिसंबर 2024 से चल रहा है जिसको पूर्ण करने का लक्ष्य विभाग ने 17 मार्च निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंचकूला में अब तक 1,11,533 घरों के पशुओं की गणना का कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें 24,210 गाय, 42,666 भैंस, 3449 भेड़, 7869 बकरी, 64 घोड़े, 30 पोनी, 48 गधे, 8 ऊँट, 1215 सूकर, 14 खरगोश और 2468 खानों की गणना की जा चुकी है।

पशुपालन विभाग पंचकूला उपनिदेशक डॉ. रणजीत सिंह जादौन ने बताया कि पंचकूला में 33 पशुगणक व 8 सुपरवाइजरी है तथा उन्होंने आयुक्त एवं सचिव का जी को आश्वस्त किया कि पंचकूला में इस कार्य को 17 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स एवं पशुगणक को इस संबंधित दिशा निर्देश दे दिए हैं।

इस मौके पर पशुपालन विभाग पंचकूला के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह दहिया, पशुचिकित्सक डॉ. रामबीर, गायत्री, पशुगणक सोहेल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *