February 15, 2026

पोक्सो एक्ट ,जे.जे एक्ट और गोद लेने के नियम 2022 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता मे हिपा सेक्टर 25 में महिला एवं बाल विकास विभाग कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे पंचकूला सिटी मजिस्ट्रेट श्री विश्वनाथ ने बातोर प्रिंसिपल हिपा डिवीजनल ट्रेनिंग सेंटर ने शिरकत की।
इसमें पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से एडवोकेट श्रीमति दीपा ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की।

श्रीमति दीपा ने किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट 2012) के साथ संशोधन अधिनियम 2021 व् पोक्सो एक्ट (2012), की बारीकियों से सभी स्टेकहोल्डर्स को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बच्चों से दुर्व्यवहार करने वाले अक्सर बच्चों के जान पहचान या नजदीकी रिश्तेदार पाए जाते है। बदनामी के डर से ऐसी घटनाए अक्सर परिवारों में दबा दी जाती है और कई बार डरा धमकाकर बच्चों को चुप कराया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे हादसों से बच्चे के जीवन, मानसिकता और व्यक्तित्व पर गहरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि यौन शोषण के लिए हम चाइल्ड लाइन 1098 व् 112 पर भी शिकायत कर सकते है

इस कानून के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के सभी बच्चे चाहे लड़का हो या लड़की जिनके साथ हिंसा, शोषण, अपराध हुआ हो या करने का प्रयास किया गया हो, ऐसे अपराध कानून के दायरे में आता है।

उन्होंने यह भी बताया गया कि किस तरह आज बच्चे मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए अश्लील तस्वीरें वह वीडियो एक दूसरे को भेंजते है व साइबर क्राइम में भी फँस जाते हैं जिससे की बच्चों को दूर रहने व सजग रहने के लिए कहा गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि मालिक ने गोद लेने के नियम 2022, प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चा गोद लेने वाले माता-पिता को वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है। वे अधिकृत एडॉप्शन एजेंसीज, राज्य एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी या जिला बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

इस अवसर पर पंचकूला के डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी से एडवोकेट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के अधिनस्त सभी स्कूलों के इंचार्ज ,पुलिस उपायुक्त से विशेष किशोर पुलिस इकाई ,बच्चपन बचाओ आन्दोलन से समन्वयक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी व् समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *