February 25, 2026

सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में आदर्श आचार संहिता की पालना करना सुनिश्चित करें।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में आदर्श आचार संहिता की पालना करना सुनिश्चित करें। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के सहयोग की जरूरत है।

धनपत सिंह ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार ऐसी किसी गतिविधि में शामिल न हो जिससे विभिन्न समुदायों/जातियों/धर्मों के बीच मतभेद, नफरत एवं तनाव पैदा हो। वोट हासिल करने के लिये जातीय एवं सांप्रदायिक अपील नहीं की जाए। प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *