February 15, 2026

‘ब्रेव हार्ट्स मेमोरियल’ का लोकार्पण 25 फरवरी को

सोलन दिनांक 24.02.2025

सोलन ज़िला के चायल स्थित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि 25 फरवरी, 2025 को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर सर्वाेच्च बलिदान अंगीकार करने वाले विद्यालय के पांच पूर्व छात्रों की याद में शेर दिल स्मारक (ब्रेव हार्ट्स मेमोरियल) का लोकार्पण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकार्पण पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) के सब एरिया कमांडर एवं विद्यालय के लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के चेयरमैन मेजर जनरल जे.एस. मांगट विशिष्ट सेवा मेडल द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वीर शहीदों के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल क्रमांक 1464 परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया, स्कूल क्रमांक 12 वीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट सुरेंद्र पाल सिंह सेखों, स्कूल क्रमांक 906 शौर्य चक्र बार एवं सेवा मेडल से सुशोभित कर्नल कंवर जयदीप सिंह, स्कूल क्रमांक 2263 नौसेना मेडल वीरता पुरस्कार से सम्मानित लेफ्टिनेंट कमांडर श्वेत गुप्ता, स्कूल क्रमांक 3585 कीर्ति चक्र से सम्मानित कैप्टन (डॉ.) अंशुमन सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन महान योद्धाओं की जीवनी और उनकी शौर्य गाथा को इन स्मारकों पर अंकित किया जाएगा। जिससे विद्यालय के वर्तमान और भविष्य के छात्र प्रेरणा ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *