December 22, 2025

संत महापुरुषों ने मानवता के कल्याण का सही मार्ग दिखाया: हरजोत बैंस

नंगल, अजय कुमार ऐरी: धार्मिक स्थलों पर होने वाले समागम हमारे धर्म, समृद्ध विरासत व कल्याणकारी सोच के प्रतीक हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री (स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, भाषा, सूचना व लोक संपर्क विभाग, पंजाब) हरजोत सिंह बैंस ने पिंड दबखेड़ा अपर में राजा भरथरी जी मंदिर के सालाना समागम में संगत को संबोधित करते हुए कही।

हरजोत बैंस ने कहा कि हमारा देश विभिन्न धर्मों को एक माला में पिरोकर भाईचारे की मिसाल बना है। धार्मिक समागमों में सभी धर्मों के लोग शामिल होकर उत्साह प्रकट करते हैं। संत महापुरुषों ने गुरुओं, अवतारों व प्रभु की वाणी को सरल बनाकर आमजन तक पहुंचाया, जिससे मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर हर व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। हमारे गुरुओं व अवतारों ने जिन वाणियों की रचना की, उनका व्याख्या के रूप में वर्णन करने वाले संत महापुरुष समाज में सदैव सम्मानित रहे हैं। उन्होंने जीवन की परीक्षा व भविष्य को उज्जवल बनाने का मार्ग दिखाया है।

मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि हमें श्रद्धा के साथ धार्मिक स्थलों पर पहुंचना चाहिए। यह आवश्यक है कि युवाओं के साथ-साथ बच्चों को भी हमारे धर्म व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस धार्मिक स्थल के लिए जो भी सहयोग आवश्यक होगा, वह प्रशासन की ओर से सहर्ष प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर कमेटी प्रधान प्रदीप कुमार, पवन कुमार, कृष्ण लाल, बूथ इंचार्ज गोबिंद राम, मास्टर राम गोपाल, सुनील कुमार, मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपक सोनी, सरपंच ब्रह्मपुर पम्मू ढिल्लों, राहुल सोनी, सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *