February 23, 2025

विमान में कोई अनहोनी घटना न हो इसलिए पहनाई गई थी हथकड़ियां: एक्सपर्ट

1 min read

नई दिल्ली: अमेरिका के इमीग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने भारतीय नागरिकों को सेना के सी-17 विमान में चढ़ाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे एक्स पर पोस्ट किया। जिसके बाद से ही पूरे देश में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई। आरोप है कि इनमें से कुछ भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में घुसे थे और कुछ वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। अमेरिका की अथॉर्टी ने इन्हें जंजीरें पहनाई, हथकड़ी लगाई और देश से निकाल दिया। ये सभी अब भारत आ चुके हैं। मगर जैसे ये सभी भारत पहुंचे तो विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी के कहा कि ये भारतीयों का अपमान है। कई नेता तो सहानुभूति बटोरने के लिए अमेरिका का कानून तोड़ने वाले इन लोगों से मिलने के लिए पहुंच गए। आपको बता दें कि इन सभी लोगों ने अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने के लिए जो किया था वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इनमें से कईयों ने तो उफनती नदियों और भयानक जंगलों को पार कर अमेरिका में दस्तक दी थी।

आपको बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से भारत भी इन दिनों दो चार हो रहा है। जिस तरह से बांग्लादेशी कानून तोड़ रहे हैं। उसी तरह से इन लोगों ने अमेरिका का कानून तोड़ा। अमेरिका की नजरों में हथकड़ी लगाकर भेजे गए सभी अप्रवासी अपराधी हैं। इन्हें वो चाहे तो जेल में भी डाल सकता था। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी अथॉरिटी ने सिर्फ पुरुषों को बांधा था। महिलाओं और बच्चों को नहीं। दावा ये भी किया जा रहा है कि शौच के वक्त इनकी हथकड़ियां खोल दी गई थी। अमेरिका में हथकड़ियों को लेकर कानून भारत से बिल्कुल अलग है। अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों को अधिकार है कि वो वैध रूप से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को हथकड़ी पहना सकती है। जिससे वो भागे नहीं और किसी को नुकसान न पहुंचा सके। ये अमेरिका का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है। एक्सपर्ट का मानना है कि विमान में कोई अनहोनी घटना न इसलिए इन सभी को हथकड़ियां पहनाई गई थी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक अपराध चाहे छोटा हो या बहुत बड़ा पुलिस अधिकारी अपराधी को हथकड़ी पहना सकते हैं।