महाराष्ट्र चुनावों में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
नई दिल्ली: महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी, संजय राउत और सुप्रिया सुले ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आयोग से जवाब मांगा है। राहुल गांधी न कहा कि महाराष्ट्र में 2019 के बाद पांच साल में 32 लाख वोटर जोड़े गए थे। मगर लोकसभा 2024 और विधानसभा चुनाव के बीच 39 लाख वोटर जोड़े गए। पांच महीने में इतने ज्यादा वोटर कैसे जुड़ गए। हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में जितने कुल वोटर हैं, उतने महाराष्ट्र में पांच महीने के भीतर ही जुड़ गए। ये वोटर कहां से आए। महाराष्ट्र में व्यस्कों की आबादी 9.54 करोड़ हैं। महाराष्ट्र में वोटरों की आबादी राज्य की जनसंख्या से अधिक कैसे हो गई? वोटर लिस्ट में खामी पाई गई। हम चुनाव आयोग से लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलग-अलग फोटो वोटर लिस्ट चाहते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दलित और अल्पसंख्यकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए।
चुनाव आयोग हमारी शिकायतों पर रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के तीन विपक्षी दल आयोग से पारदर्शिता की अपेक्षा करता है।
