देश ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
नई दिल्ली: आज भारत 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10.30 बजे कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही सेना के हेलिकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा की। गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) शुरू हुई जो 90 मिनट तक चली। इस बार मुख्य अतिथि इंडोनेशिया (Indonesia) के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी समारोह में मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस परेड में सेना ने अपनी झांकी में स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया।
