February 18, 2026

कुल्हड़ पिज्जा कपल की एक और वीडियो आई सामने

जालंधर: जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल कुछ दिन पहले इंग्लैंड शिफ्ट हो गया है। इसकी पुष्टि खुद सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके की। वहीं, इंग्लैंड पहुंचते ही कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक और धमाका कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए मशहूर होने के बाद सहज अरोड़ा ने अब सिंगिंग में कदम रख लिया हैं। सहज अरोड़ा ने अपना एक गीत यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है।

सहज अरोड़ा का पहला गाना सामने आ गया है। जिसका नाम विश टू डाई है। इस गाने को आज ही रिलीज किया गया है। जिसमें सहज अरोड़ा गाते हुए नजर आ रहे है। इस गाने द्वारा सहज अपने पुराने दिनों को बता रहे है कि वह किन-किन मुश्किलों का सामना कर यहां तक पहुंचे है। सहज के इस गाने को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।

बता दें कि इस जोड़े द्वारा बनाए गए एक अश्लील वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। उनकी अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद से इस कपल को काफी धमकियां मिल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *