बीजेपी वाले मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली: कुछ ही समय में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी प्रहार करते हुए बोले कि 5 फरवरी को कमल का बटन मत दबाना ऐसा किया तो बीजेपी वाले मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में काम की राजनीति को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का साथ मिल रहा है, अगर आपने 5 फरवरी को झाड़ू का बटन न दबाकर कोई और बटन दबा दिया तो शानदार सरकारी स्कूल और अस्पताल (मोहल्ला क्लिनिक) बर्बाद हो जाएंगे। केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों के आशीर्वाद से हम महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना और पुजारी-ग्रंथी सम्मान जैसी योजनाओं पर चुनाव के बाद काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर गलती से भी दिल्ली में बीजेपी की सरकार आ गई तो वे झुग्गियां तोड़ देंगे, लेकिन जब तक आपका बेटा केजरीवाल जिंदा है, तब तक झुग्गियों को कुछ नहीं होगा।
कालकाजी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने दावा करते हुए कहा कि, कालकाजी सीट पर बदलाव होने जा रहा है। साथ ही वह कहती है की कांग्रेस वापसी करने जा रही है। कांग्रेस पर लोगों का विश्वास वापस लौट रहा है। साथ ही आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद किया है।
