March 10, 2026

सैफ अली खान के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आई करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान हर बार अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां मे रहती हैं। इस बार करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आई हैं। करीना ने छुट्टियों का जश्न गस्ताद, स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में मनाया, इस दौरान अभिनेता सैफ अली खान और तैमूर और जेह भी दिखाई दिए हैं।

बता दें, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें वह परिवार संग मजे करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी बीच उन्होंने लिखा कि, 2025 के मूड के साथ घर वापस जा रही हूं।
मेकअप की बात करें तो करीना ने अपने लुक को शिमरी आईशैडो, मस्कारा वाली आंखे, हल्के फ्लश्ड चीक्स, ल्यूमिनस हाइलाइटर और न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया। उनके खुले बाल और बीच की मांग के साथ लुक में परफेक्शन जोड़ रहे थे। अगर आप कॉकटेल पार्टी या किसी खास मौके पर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो करीना की इस ड्रेस को जरूर फॉलो करें। साथ ही, उनकी डायमंड ज्वेलरी और रेड हील्स तो चार चांद लगा सकते हैं। अगर आप भी अपनी वॉर्डरोब में मेटालिक टच जोड़ना चाहती हैं, तो करीना से प्रेरणा लें और अपने लुक को एलीगेंट और गॉर्जियस बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *