मणिपुर को जलाने के पीछे भाजपा का हाथ: खड़गे
नई दिल्ली: मणिपुर में ताजा हिंसा भड़कने के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री राजधर्म का पालन नहीं करने के संवैधानिक दोष से बच नहीं सकते हैं। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मणिपुर को जलाने के पीछे भाजपा का स्वार्थ है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा वह माचिस है जिसने मणिपुर को जला दिया।
खरगे ने कहा कि हाल ही में ताजा हिंसा देखी गई जब भीड़ ने कांगपोकपी जिले के पुलिस अधीक्षक पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप वे घायल हो गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपके अक्षम मुख्यमंत्री ने खेद व्यक्त किया है, लेकिन राज्य में आपकी अनुपस्थिति को सुविधाजनक ढंग से उजागर किया है।
खरगे ने दावा किया कि भाजपा के पास मणिपुर को जलाने के लिए निहित स्वार्थ हैं, जिसमें 250 से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हुई हैं और 60,000 लोग विस्थापित हुए हैं। लोग अभी भी 20 महीनों से शिविरों में रह रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। खरगे ने कहा कि 6 दिसंबर को मणिपुर में इंडी गठबंधन ने पीएम मोदी से तीन मांग की थी। एक 2024 समाप्त होने से पहले मणिपुर का दौरा करें, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। दिल्ली में अपने कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाएं, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया।
