गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और अमृत बाठ के 5 साथी गिरफ्तार
अमेरिकी मेड पिस्तौल सहित 4 हथियार बरामद
तरनतारन: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगनावपुरिया और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बाठ के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे करीब 4 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। हथियारों में एक वेपन 9 एमएम अमेरिकी मेड है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें, जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर के भगवानपुर गांव का रहने वाला है। पैदा हुआ तो माता-पिता ने नाम दिया जसप्रीत सिंह। कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी, लेकिन उसका मन लगा जुर्म की दुनिया में। जसप्रीत सिंह बड़ा हुआ तो जुर्म की दुनिया से जुड़ गया और फिर अपना नाम बदलकर उसने जग्गू भगवानपुरिया रख लिया।शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्होंने टारगेट किलिंग करनी थी। मगर उससे पहले पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तरनतारन क्षेत्र में गिरोह द्वारा हाल ही में टारगेट किलिंग में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस के हाथ लगी जानकारी के आधार पर मामले में आगे जांच की जा रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त एरिया में जग्गू के और कितने साथी एक्टिव हैं।
