February 15, 2026

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीति : सरीन

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में न केवल देश का सम्मान बढ़ाया, बल्कि पंजाब का नाम भी रोशन किया। उनके नेतृत्व में देश ने कठिन आर्थिक संकट से उबरने में सफलता प्राप्त की, और उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी व प्रदेश प्रवक्ता चेतन मोहन जोशी भी मौजूद रहे।

सरीन ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में एक स्मारक और समाधि स्थल निर्माण का निर्णय लिया है। उन्होंने इस निर्णय का भाजपा पंजाब द्वारा स्वागत किया। हालांकि, सरीन ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि कांग्रेस ने कभी डॉ. मनमोहन सिंह का उचित सम्मान नहीं किया, और अब उनके नाम पर राजनीति कर रही है। सरीन ने कांग्रेस से अपील की कि शोक के इस समय में राजनीति से बचना चाहिए। उन्होंने भाजपा के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने नेताओं को सम्मान दिया, जैसे सरदार पटेल की विशाल मूर्ति और भारत रत्न प्रदान करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *