अब बांग्लादेश पुलिस को हिंदू मुक्त बनाने की तैयारी
युनूस सरकार ने भर्तियों पर लगाई रोक
ढाका : बांग्लादेश में हिंदू विरोधी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही। अब बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश को हिंदू मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे है। इसके तहत गृह मंत्रालय और लोक सेवा आयोग ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसके अनुसार कांस्टेबल से लेकर पुलिस के उच्च पदों पर अब किसी भी हिंदू की नियुक्ति नहीं की जाएगी। इस आदेश के कारण 1500 से ज्यादा हिंदुओं के आवेदन भी खारिज किए गए हैं।
गौर हो कि शेख हसीना के सत्ता से बाहर जाने के बाद से ही बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ काम किया जा रहा है। शुरुआत में सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और डीआईजी रैंक के सौ से ज्यादा हिंदू पुलिस अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इनकी जगह उग्रवादियों, विशेषकर जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही करीब 79 हजार पुलिसकर्मियों की नियुक्तियां रद्द की जा रही हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पिछले साल अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। अब अगली भर्ती प्रक्रिया अगले जनवरी से शुरू होगी। गौर हो कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। पहले धार्मिक स्थलो, उनके प्रतिष्ठानों पर हमले किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है।
