ठंड में हडि्डयों को मजबूत करता है रागी
इस मौसम में हमारे शरीर में सेहत से जुड़ी कई बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए डाइट में उन चीज़ों का सेवन करें जो सेहत के लिए कारगर हैं। जैसे- रागी जो एक हाई फाइबर युक्त अनाज है, जिसमें कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इस आनाज का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा कई समस्याओं में कारगर है। चलिए जानते हैं इसे डाइट में शामिल करने से क्या होता है?
करता है मोटापा: जो लोग मोटापे से ग्रसित हैं और वजन कम नहीं हो पा रहा है उन्हें डाइट में नाचनी को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसका निरंतर सेवन करने से मोटापा आसानी से कम होने लगता है।
जोड़ों के दर्द में देता है राहत: जोड़ों के दर्द और अकड़न से आराम पाने के लिए आप इस मौसम में रागी का सेवन करें। दूसरे अनाजों की तुलना में रागी में कैल्शियम ज़्यादा होता है, जिसके कारण यह हड्डियों के दर्द के लिए फायदेमंद माना गया है।
ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित: रागी का सेवन शुगर के मरीजों को भी करना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ सूजन को भी कम करता है। इसमें फाइबर और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जिससे सर्दियों में डायबिटीज पेशेंट्स का डाइजेस्टिव सिस्टम सही बना रहता है और उन्हें फूड क्रेविंग्स कम होती हैं।
बंद ब्लड वेसल को खोलता है: रागी में डाइट्री फाइबर की अधिक मात्रा में होती है, जिससे इम्प्रॉपर प्रॉसेस्ड फूड्स के कारण ब्लड वेसल जो बंद हो जाते हैं, उन्हें क्लियर करने में मदद करता है।
