February 19, 2026

पिहोवा में तुलसी दिवस पर निकली शोभायात्रा

पिहोवा: गाय गीता तुलसी माता। जन्म जन्म का इससे नाता। ओम नमो भगवते वासुदेवाय की धुन पर नाचते कूदते श्रद्धालुओं ने आज तुलसी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। मां सरस्वती के पावन पवित्र तट पर तुलसी का पूजन किया गया तथा इसके पश्चात तुलसी शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने सुंदर-सुंदर भजन सुना तथा श्रद्धालु इन भजनों पर जमकर झूमे। तुलसी शोभा यात्रा विभिन्न बाजारो से होते हुए भगवान परशुराम चौक पर पहुंची। जहां पर नन्हे नन्हे बच्चों ने तुलसी गीता और चारों साहब जादौ की याद के श्लोक व कविताएं सुनाई।पूजन समारोह में कृष्ण कृपा मंच के जगदीश तनेजा नरेशशर्मा राजीव पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि भाजपा नेता सतीश सैनी युद्धिष्ठर बहल मोहितेश पौलस्त्य रोशन शर्माशिव सेना कर्म सिंह बेगपुर राजेंद्र बाखली योगेश लक्की शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष जागीर मोर हन्नू चक्रपाणि विकल चौबेसहित भारी संख्या में महिलाओं पुरूषों में भाग लिया। वहीं इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के मौजूद न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *