March 10, 2026

कार्तिक आर्यन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने 1 नंवबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट तृप्ति डिमरी दिखी थी और इसमें विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने भी अहम किरदार प्ले किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। फैंस अब इसके ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की सफलता को लेकर कार्तिक ने रिएक्ट किया है।

अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का बजट करीब 150 था। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रूपये की कमाई की थी। फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म के सक्सेस को लेकर कहा, मेरा मानना है कि भूल भुलैया 3 ने नए एलिमेंट्स को पेश करते हुए फ्रैंचाइजी के सार के प्रति सच्चे रहकर सक्सेस हासिल की। हॉरर, कॉमेडी और नॉस्टैल्जिया के मिश्रण ने नये और पुराने दर्शकों को आकर्षित किया।

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, हमारी फ्रैंचाइजी सिर्फ निरंतरता के बारे में नहीं है। हालांकि ये आईकॉनिक कहानियां और नयी दुनिया बनाने को लेकर है। इस बार हमने लास्ट तक दर्शकों को कहानी से बांध कर रखा। रूह बाबा और मंजुलिका अब आईकॉनिक किरदार बन चुके हैं, जिसके डेडिकेटेड फैन बेस है।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में रूह बाबा का किरदार प्ले किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।एक्टर की साल 2024 में ‘चंदू चैंपियन’ भी रिलीज हुई थी, जिसे आलोचकों और दर्शकों से सराहना मिली थी। हालांकि फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *