December 22, 2025

सर्दियों का सुपरफूड बाजरा है विटामिन और मिनरल्स का खजाना

आज भी भारत और अफ्रीका में बाजरा मुख्य रूप से उगाया जाता है। वहीं पीएम मोदी ने भी संसदीय दल की बैठक में इसको ज्यादा उगाने और खाने की अपील की थी। वहीं हमारे बड़े-बुजुर्ग भी मौसम के हिसाब से सब्जियों के साथ अनाज में भी बदलाव करते थे। आमतौर पर पुराने समय में लोग सर्दियों में ज्वार और बाजरा का सेवन अधिक करते थे। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
अब धीरे-धीरे बाजरे की मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। खास बात यह है कि बाजरा में कॉम्प्लेक्स कार्ब होता है, जिससे हमारे शरीर को धीरे-धीरे देर तक एनर्जी मिलती है। बाजरा खाने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। वहीं इसका सेवन करने से कैंसर और अस्थमा का जोखिम भी कम होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाजरा की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है और इसके सेवन से क्या फायदे मिलते हैं।

बाजरा का न्यूट्रिशनल वैल्यू: अक्सर सर्दियों में नानी-दादी बाजरे के पुए बनाती थीं। खास बात यह थी कि वह इसमे सारे सुपरफूड्स का इस्तेमाल करती थीं। बाजरा के पुए में तिल और गुड़ भी जाता था। क्योंकि पुराने समय में संसाधन और ऊनी कपड़े कम होते थे। ऐसे में सर्दियों में हमारे पूर्वज यह सुपरफूड्स खाकर खुद को स्वस्थ रखते थे। बाजरा भी एक ऐसा ही सुपरफूड है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पोषक तत्वों से है भरपूर: बाजरा में ऐसे ढेरों जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। साथ ही बाजरा में जरूरी कार्ब्स और फाइबर भी पाया जाता है।

ढेर सारे विटामिन और मिनरल: बाजरा में ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी6 होता है। इसके साथ ही बाजरा में फॉस्फोरस, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना एक कप बाजरा खाते हैं, तो इससे शरीर को सारे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं।

सर्दी में है बेहद फायदेमंद: बता दें कि सर्दियों में बाजरा खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे वेट मैनेजमेंट में सहायता मिलती है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में वेट बढ़ना बड़ी समस्या है। वहीं सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, जिसकी वजह से यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में बाजरे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बाजरे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है। वहीं बाजरा खाने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। सर्दी के मौसम में अक्सर अस्थमा और रेस्पिरेटरी डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में बाजरा का सेवन करने से इन डिजीज का खतरा कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *