February 16, 2026

दिल्ली में तापमान की गिरावट के साथ बढ़ रहा है प्रदूषण

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तरफ वायु प्रदूषण बढ़ रहा है वहीं तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार के समीर ऐप के मुताबिक राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर दिल्ली में मंगलवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्ली में सुबह आठ बजे 421 पर बना हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बेहतर नहीं है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 398 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में क्रमशः 382, 380 और 356 दर्ज किया गया। फरीदाबाद (258) में इस क्षेत्र में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *