February 15, 2026

संसद सदस्यों के बीच खेला गया फ्रेंडली क्रिकेट मैच

दिल्ली: आज हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की पहल पर संसद में एक दूसरे पर हमला बोलने वाले सांसद एकजुट होकर क्रिकेट मैदान पर खेलते दिखे। यहां भाजपा के नेता एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखे। दरअसल, दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में सांसदों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया।

मैच की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बल्ले पर हाथ अजमाया। ओम बिरला ने कई गेंद खेली और पिच पर चौके-छक्के भी लगाए।

हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग ठाकुर की पहल पर टीबी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ये मैत्री क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मैच अनुराग ठाकुर की कप्तानी में टीम लोकसभा अध्यक्ष एकादश और किरेन रिजिजू की कप्तानी वाली राज्यसभा अध्यक्ष एकादश टीम के बीच खेला गया।

मैच खेल रहे आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। यह मैच एक अच्छे उद्देश्य के लिए खेला जा रहा है। इस मैच के माध्यम से देश के कोने-कोने तक इस उद्देश्य की जागरूकता पहुंचेगी।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि चुनाव खत्म हो जाते हैं, लेकिन नेताओं के बीच राजनीतिक क्षेत्र में दुश्मनी उसके बाद भी जारी रहती है। मुझे लगता है कि इस तरह की टीम वर्क पहलों के माध्यम से दुश्मनी कम होगी और हम भारत माता की टीम के रूप में देश को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि यह खुशी की बात है कि सांसदों को इस तरह का अवसर मिलता है। अजरुद्दीन ने कहा कि देश को वास्तव में टीबी मुक्त होना चाहिए, इसे जल्द से जल्द मिटाया जाना चाहिए और मुझे खुशी है कि मैं इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहा हूं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हमारे कई सांसद साथी यहां आए हैं। फिटनेस के मंत्र के साथ खेलों के माध्यम से लोगों में जोश भरने के लिए यह आयोजन रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *