December 22, 2025

हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर कई गंभीर बीमारियों में कारगर है कच्चा लहसुन

कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है, जो शरीर की सेल्स के निर्माण और हार्मोन बनाने में हेल्प करता है। यह दो प्रकार का होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक होने से ब्लड सेल्स में क्लॉट्स बनने लगते हैं, जिससे ब्लड के फ्लो में रुकावट हो सकती है।

एचडीएल हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन इसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। यह शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। हाइपर कोलेस्ट्रॉल में ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है। यह एक गंभीर समस्या बन सकती है क्योंकि यह हार्ट और ब्लड वेसल से संबंधित अनेक बीमारियों का कारण बन सकती है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती है जैसे कि हॉर्ट अटैक, गुर्दों की समस्या बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कुछ उपाय द्वारा समाधान किया जा सकता है। कुछ ऐसे कारण है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है। जैसे कि अस्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधियों में कमी, मोटापा बढ़ने के कारण, धूम्रपान और शराब का सेवन करने से। यदि परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल है तो इसका खतरा बढ़ सकता है। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड मौजूद होता है, जो कच्चे लहसुन के आयुर्वेदिक गुणों का प्रमुख कारण है। लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी6, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हमारे हृदय का स्वास्थ्य सुधरता है। कई प्रकार के संक्रमणों से यह हमें बचाता है। साथ ही हमारे शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है तो हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। यह दिल से जुड़ी बीमारियों को निमंत्रण देता है। कच्चे लहसुन का प्रयोग कर हम कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सही तरीके से अगर इसका उपाय किया जाए तो यह काफी प्रभाव भी होगा।हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर कई गंभीर बीमारियों में कारगर है कच्चा लहसुन, अच्छी तरह समझें कब और कितना खाएं:

लहसुन में एलिसिन कंपाउंड मौजूद होता है, जो कच्चे लहसुन के आयुर्वेदिक गुणों का प्रमुख कारण है। लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी6, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हमारे हृदय का स्वास्थ्य सुधरता है। कई प्रकार के संक्रमणों से यह हमें बचाता है। साथ ही हमारे शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।कच्चे लहसुन का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह हमें कई बीमारियों से बचाता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हमारी धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या होने की संभावना कम रहती है। कच्चे लहसुन का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर भी नियंत्रित में रहता है, जिससे हृदय रोगों का खतरे को कम होता है।लहसुन के तीन-चार कलियों को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह-सुबह खाली पेट इस पेस्ट को खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तो नियंत्रण में रहता
है। साथ ही साथ यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।लहसुन की तीन-चार कलियों को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलने के बाद इसे खाएं और उसके बाद पानी भी पी लें। इसका सेवन करने से हमारी नसों में जमे हुए विषैला पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और ब्लॉकेज की समस्या दूर होती है।सुबह-सुबह खाली पेट सिर्फ लहसुन की एक दो कली को चबाकर भी खाया जा सकता है। खाली पेट खाने से इसका फायदा अधिक मिलता है। इसे पानी के साथ निगलने या चबाने पर यह काफी कड़वा भी लग सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *