February 23, 2026

23 दिसम्बर को डाकघर ऊना मंडल में लगेगी पेंशन अदालत

ऊना, 12 दिसम्बर। मंडल ऊना के डाकघर अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर ऊना मंडल में 23 दिसंबर कोे प्रातः 10 बजे पेंशन अदालत लगेगी। पेंशन अदालत में पेंशन भोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति की पेंशन संबंधी कोई शिकायत है तो वे अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल को 21 दिसम्बर तक भेजना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *