सस्ता और फायदेमंद है धनिया का जूस, जानिए इसके फायदे
धनिया के कई स्वास्थ लाभ होते हैं। धनिया सुगंधित तो होता ही है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भी होता है। धनिया का सेवन लोग अक्सर सब्जी के रूप में ही करते हैं। लेकिन इसका सेवन कई तरीको से किया जा सकता है। यदि आप इसके जूस का सेवन करते हैं तो ये आपकी कई स्वास्थ समस्याओं को ठीक कर सकता है। धनिया ब्लड शुगर, त्वचा आदि में फायदेमंद होता है। कई लोग धनिया का सेवन सूप और साल्सा जैसे व्यंजनों के साथ भी करते हैं। आज हम जानेंगे की धनिया जूस के फायदे क्या है।
इम्यून सिस्टम को बेहतर करे: टेस्ट-ट्यूब और पशु अनुसंधानों से यह स्पष्ट हुआ है कि धनिया में विशेष प्रकार के यौगिक होते हैं, जैसे कि टेरपीनीन, क्वेरसेटिन और टोकोफेरोल, जो कैंसर के खिलाफ प्रभावी होते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होते हैं। धनिया के बीज और धनिया के पत्ते शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को सुधारते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी कम करते हैं।
ब्लड शुगर में फायदेमंद: धनिया रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। जिन व्यक्तियों का रक्त शर्करा स्तर कम है या जो मधुमेह की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें धनिया का सेवन करते समय सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि यह रक्त शर्करा को कम करने में अत्यधिक प्रभावी है।
पाचन शक्ति को ठीक रखें: यदि आप भूख लगने की समस्या से परेशान है तो धनिया आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। बैचेनी, पेट फूलना जैसी समस्याओं में धनिया जूस फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन आपकी भूख को बढ़ाता है जिससे पाचन ठीक रहता है। यदि आप धनिया जूस का सेवन करते हैं तो संभावना है कि इससे आपकी दिल की बीमारिया ठीक रहे। धनिया जूस आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य रख कर खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे साथ ही इसका सेवन अच्छे कोलेस्ट्राॅल को बढ़ाता है। अध्ययन कहता है कि दूसरे मसालों की बजाय ज्यादा धनिया खाना दिल बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।धनिया का जूस दिमागी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इन रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
