February 19, 2026

राहुल गांधी को श्री हरिमंदिर साहिब में स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने पर भड़की महिला

अमृतसर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार देर रात अमृतसर पहुंचे और श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने जल सेवा भी की, लेकिन उनका यह दौरा विवादों में घिर गया। एक महिला श्रद्धालु ने राहुल गांधी को मिलने वाली विशेष सुरक्षा और ट्रीटमेंट पर नाराजगी जताई और मीडिया के सामने गुस्से में बयान दिया।

महिला श्रद्धालु का कहना था कि राहुल गांधी को गुरु घर में आम इंसान की तरह आकर माथा टेकना चाहिए। उन्हें इतना खास ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है? महिला ने यह भी सवाल उठाया, क्या राहुल गांधी गुरु नानक देव जी से बड़े हैं? उनका कहना था कि यदि सुरक्षा जरूरी थी, तो सिर्फ चार लोगों के साथ भी आ सकते थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

राहुल गांधी को लेकर यह वीडियो पंजाब में विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले आया है। 20 नवंबर को राज्य की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने देर रात श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद गुरबाणी कीर्तन सुना। इसके बाद उन्होंने संगत को पानी पिलाने की सेवा भी निभाई। इस बीच, महिला श्रद्धालु के विरोध के बावजूद राहुल गांधी के इस दौरे को धार्मिक भावनाओं और समाज के साथ जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि उनकी सुरक्षा और विशेष ट्रीटमेंट पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *