March 13, 2026

कार्यकर्ताओं के साथ कर रहा था मीटिंग, निष्पक्ष जांच हो: विनोद तावड़े

कैश बांटने के आरोपों पर विनोद तावड़े की सफाई

मुंबई: विनोद तावड़े द्वारा बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को 5 करोड़ रुपये बांटने के आरोप को लेकर विनोद तावड़े ने कहा है कि ये पैसे उनके नहीं हैं। विनोद तावड़े ने कहा कि नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी। मतदान के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और यदि कोई आपत्ति की जानी है तो कैसे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें इसके बारे में बताने के लिए वहां गया था। पार्टी (बहुजन विकास अघाड़ी) के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज ने सोचा कि हम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस को जांच करने दीजिए, उन्हें सीसीटीवी फुटेज लेने दीजिए। भाजपा नेता ने कहा कि मैं 40 साल से पार्टी में हूं। अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं, पूरी पार्टी मुझे जानती है। फिर भी मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर केवल धनबल के प्रभाव से चुनाव जीतने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था वह जनता कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।” वरिष्ठ नेता ने कहा, “चुनाव आयोग पर हमारा भरोसा टूट गया है। हमारे नेताओं के बैग दिन-रात चेक किए गए लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं, बीजेपी नेता विनोद तावड़े का बैग चेक नहीं किया गया, वह कैसे पैसे बांट रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *