February 19, 2026

जालंधर में कार और ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

जालंधर : जालंधर में पठानकोट बाईपास के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रणवीर क्लासिक के पास हुआ जहां ट्रक और कार की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला जा रहा है। पीबी 08 5018 गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6 लोग सवार थे। हादसे के दौरान बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे है। डिवाइडर से दूसरी ओर ट्रक के आने से गाड़ी के साथ हादसा हुआ है। वहीं मृतकों के शवों और घायलों को कार से क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को एबुलेंस की सहायता से अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। ट्रक चालक की तालाश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। यातायात बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *