February 15, 2026

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की गीदड़ भभकी: राम मंदिर पर हमला होगा

कनाडा की शह पर आतंकी ने वीडियो जारी कर दी बड़ी धमकी

नई दिल्ली- खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या राम मंदिर पर हमले की धमकी दी है। उसने कहा है कि 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी। कहा जा रहा है कि पन्नू ने यह वीडियो कनाडा के ब्रैम्पटन में रिकॉर्ड किया है। कनाडा के प्रोत्साहन से खालिस्तानियों के हौंसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि खालिस्तानी अब सीधे तौर पर अयोध्या में राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी देने लगे हैं। खालिस्तानी आतंकी (कनाडा स्थित आतंकवादी) गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। खालिस्तानी आतंकी (कनाडा स्थित आतंकवादी) गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। भारत से फरार भगोड़ा पन्नू लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। यह कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा करने के लिए खालिस्तानियों को उकसाता रहता है। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए प्लेन उड़ाने की बात कही थी। पन्नू ने कहा था कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया में उड़ान न भरने की चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *