जालंधर में पुलिस और बंबीहा गैंग के बीच फायरिंग, दो गिरफ्तार
जालंधर – पंजाब के जालंधर अपराधियों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई। इसमें अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस घटना के दौरान सीपी स्वप्न शर्मा मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार क्रॉस फायरिंग में संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार बरामदगी को लेकर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान बंबीहा गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इस दौरान पुलिस ने क्रास फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को काबु कर लिया। जिनके पास से 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। ये अपराधी 4 आपराधिक मामलों में वांछित था और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
