February 15, 2026

पंजाब में सोमवार से 9 बजे खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। अब राज्य के सभी स्कूल सोमवार सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, निजी, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव छात्रों को ठंड से बचाने और उन्हें सुबह जल्दी उठने के दबाव से मुक्त करने के लिए किया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा बीते दिनों इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे। हालांकि ये आदेश 1 नवंबर से लागू हुए हैं। मगर, सोमवार को पहला दिन स्कूल लगेगा, तो सोमवार से ही इसकी शुरुआत होगी। पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे।

पंजाब में स्कूलों के समय में हर साल तीन बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक, स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 से 2:30 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 से 2:50 बजे तक रहेगा। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक, प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3:20 बजे तक होगा। यह बदलाव छात्रों और शिक्षकों के लिए सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *