अच्छी सेहत के लिए फल फायदेमंद है या उसका जूस, जानें हकीकत
1 min read
फल मनुष्य का प्राकृतिक भोजन है। नियमित नियमित रूप से फल न खाने वालों को भी कई बार डॉक्टर फ्रूट या जूस पीने की सलाह देते हैं या फिर कई बार फिट रहने के लिए भी डॉक्टर आपको फ्रूट्स खाने या इसका जूस पीने की सलाह देते है। लेकिन हमेशा ही लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि सेहत के हिसाब से हमारे लिए फल अच्छे हैं, या इसका जूस। इस लेख के द्वारा हम कुछ प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट से मिली जानकारी और सुझावों अनुसार आपको बताएंगे कि आपका स्वास्थ्य के लिए उत्तम क्या है।
फल या फिर उसका जूस, क्या आपके लिए जरूरी है, यह संदेश लोगों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। हमें फलों से फाइबर मिलता है, मगर यह हमें तभी मिलेगा, जब हम फलों का जूस पीने के बजाय साबूत फल खाएंगे। फलों में मौजूद फाइबर हमारे पाचन संबंधी रोगों के लिए बेहद खास होता है। इसके आलावा फलों से विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स मिलता है।”
उन्होंने कहा, ”जूस के मुकाबले फल हमारी बॉडी में शुगर के लेवल को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद करते हैं।
जूस के बारे में उन्होंने कहा कि जब फलों का जूस बना दिया जाता है, तो उसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों के अलावा फाइबर भी उसमें से गायब हो जाता है।
वहीं पैक्ड जूस को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा, ”बाजार से खरीदें गए पैक्ड जूस में शुगर की मात्रा बेहद अधिक होती है, जो आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है। इसमें मौजूद कैलोरी की अधिक मात्रा आपका वजन बढ़ा सकती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रीजर्वेटिव्स सेहत की लिए हानिकारक होते है।”
डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर फल और उसका जूस दोनों ही लिए जा सकते हैं। दोनों इस समय शरीर पर अपने-अपने तरीके से काम करते हैं। मगर फाइबर की मात्रा की बात करें, तो यह जूस से गायब रहती है, मगर जूस डिहाइड्रेशन में काफी हद तक मदद कर सकता है।”
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैंं, तो आप जूस पीने की बजाय फलों का सेवन करें। साथ ही पैक्ड जूस से अपने आप और अपने परिवार वालों को दूर रखें।