February 23, 2026

दीपावली के अवसर पर माल रोड स्थित लिफ्ट 3 बजे के बाद रहेंगी बंद

शिमला 29 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि दीपावली के अवसर पर माल रोड, शिमला स्थित निगम की लिफ्ट सेवा 31 अक्तूबर, 2024 को सायं 3 बजे के बाद बंद रहेंगी।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को दीपावली मनाने की सुविधा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है और 1 नवम्बर, 2024 को प्रातः 7:30 बजे से लिफ्ट का संचालन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *