March 12, 2026

चक्रवात तूफान के कारण इन तटीय राज्यों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

नई दिल्ली: देश के कई तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है। चक्रवात दाना तेज रफ्तार से तट की तरफ बढ़ रहा है जिससे ओडिशा और बंगाल सहित कई राज्य में प्रसाशन अलर्ट मोड पर है। इसी आफत को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने 23 अक्टूबर 2024 (बुधवार) से लेकर 26 अक्टूबर 2024 तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कई जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। जिसमें दक्षिण 24 परगना, नॉर्थ 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता शामिल है। इन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।चक्रवात दाना के कारण ओडिसा में भी डर बना हुआ है। इसलिए ओडिसा में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ओडिसा में 14 जिले हैं जहां 25 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही 26-27 अक्टूबर को शनिवार और रविवार है। इसलिए स्कूल 28 अक्टूबर यानी सोमवार को ही खुलेंगे। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 24 अक्टूबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पास तटों तक पहुंच सकता है। तूफान दाना के कारण इन राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी मौसम ने कहर बरपाया हुआ है। बेंगलुरु में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए यहां भी बुधवार को भी स्कूलों को बंद रखा गया है। बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *