February 24, 2026

डेरामुखी राम रहीम पर पंजाब सरकार ने दी बेअदबी मामलों में केस चलाने की मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ तीन मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। धारा 295ए में मुकदमा चलाने के लिए सरकार से मंजूरी लेना जरूरी था। इस वक्त राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

राम रहीम पर जुलाई 2015 में बुर्ज जवाहर सिंह वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ चोरी होने, कुछ दिनों के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर गलियों में फेंकने और अक्टूबर 2015 में बहिबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़े जाने के बाद बरगाड़ी में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के मुकदमे चलेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला उस समय लिया है जब सुप्रीम कोर्ट ने तीन दिन पहले सिरसा डेरा प्रमुख के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी। लगभग ढाई वर्ष पहले पुलिस ने सिरसा डेरा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी थी परंतु हाई कोर्ट ने तीनों मामलों पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *