February 24, 2026

अमेरिका के सिएटल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या; नाबालिग आरोपी हिरासत में

सिएटल : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। अब ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना अमेरिका के सिएटल शहर से सामने आई है। सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक मकान के अंदर हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता माइक मेलिस ने पत्रकारों को बताया लोगों ने सुबह करीब 5 बजे पुलिस को फोन कर वाशिंगटन राज्य के फॉल सिटी में गोलीबारी की सूचना दी। मेलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि गोलीबारी में घायल अन्य किशोर को सिएटल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर घुसने पर पुलिस को पांच लोगों के शव मिले। इनमें से दो वयस्क और तीन किशोर थे।

माइक मेलिस ने कहा कि, प्रतीत होता है कि गोलीबारी में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से समुदाय को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में किसी और को गिरफ्तार करने का कोई कारण नजर नहीं आता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *