February 15, 2026

झारखंड में कल जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, इन 38 सीटों पर शुरू होगा नामांकन

रांची: चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हुई थी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की अधिसूचना मंगलवार (22 अक्टूबर) को जारी होगी। इसके साथ ही झारखंड की बाकी बची 38 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। इन 38 सीटों में 3 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, तो 8 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए।

29 अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे उम्मीदवार:
दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन का दौर शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को
दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 23 नवंबर को झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना कराई जाएगी। झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी हो जाएगी।

15 अक्टूबर को हुई थी झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा:
भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को विधानसभा आम निर्वाचन झारखंड 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की गई थी। 25 अक्टूबर तक पहले चरण के लिए नामांकन होंगे।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरण में हो रही वोटिंग:
झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। लंबे समय तक नक्सलवाद से त्रस्त इस राज्य में पहली बार सिर्फ 2 चरणों में वोटिंग हो रही है। इसके पहले 4 या 5 चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए जाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की 14 सीटों पर 4 चरणों में मतदान हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *