February 24, 2026

नहीं रहे हिमाचल के बिस्मिल्लाह खां सूरजमणि, बिलासपुर एम्स में ली अंतिम सांस

शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणि का देर रात बिलासपुर के एम्स में देहांत हो गया। 63 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलिवदा कहा।वे क्रॉनिक पैनक्रियाटिटिस बीमारी से पीड़ित थे। सूरजमणी मंडी जिले के नाचन क्षेत्र की चच्योट पंचायत के चच्योट गांव से संबंध रखते थे। जानकारी के अनुसार सूरजमणि चंडीगढ़ किसी रिकॉर्डिंग के लिए गए थे, वहां से लौटने के बाद उन्हें इस बीमारी का अटैक पड़ा और उन्हें मंडी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था। देर रात उनकी माैत हो गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार चच्योट के श्मशान घाट में किया जाएगा। सूरजमणि के देहांत की खबर से हिमाचल के लोक संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *