लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद सहित अन्य को 1-1 लाख के मुचलके पर मिली जमानत
नई दिल्ली: लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू परिवार की दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने लालू यादव समेत 9 लोगों को जमानत दे दी है। बता दें कि 1-1 लाख के निजी मुचलके पर सभी को बेल मिली है। लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू परिवार की दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने लालू यादव समेत 9 लोगों को जमानत दे दी है। बता दें कि 1-1 लाख के निजी मुचलके पर सभी को बेल मिली है। सुनवाई के लिए कोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और मीसा भारती पहुंचे थे। पहली बार इस मामले में कोर्ट की तरफ से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को समन किया गया था। कोर्ट में पेशी के लिए लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा भारती और रोहिणी के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि तेज प्रताप पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे। तेजस्वी यादव दुबई थे तो रविवार देर रात वे दिल्ली पहुंचे।
लालू कहा- मोदी की हार तय
दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा की हार तय है। वहीं, सांसद मीसा भारती ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।
