February 21, 2026

एक दूसरे पर बड़ा हमला करने की तैयारी में इजरायल और ईरान

तेल अवीव – इजरायल पर मंगलवार रात हुए ईरानी हमले के बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को खत्म करने की कसम खाई है। इजरायल अब ईरान पर जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम नेतन्याहू ने तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में सुरक्षा प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इजरायल जल्द ही ईरान पर भयंकर हमले कर सकता है।

इस्राइल विदेश मंत्रालय ने उप प्रवक्ता एलेक्स गैंडलर ने कहा कि ईरान ने इस्राइल पर 180 से अधिक रॉकेट दागे। अधिकांश रॉकेटों को हमारी वायु रक्षा प्रणाली और हमारे गठबंधन के सदस्यों ने रोक दिया। ईरान से निपटने के लिए हमारे पास रणनीतिक लक्ष्य हैं। इस्राइल ईरान के सभी प्रतिनिधियों को हराने के लिए काम कर रहा है, चाहे वह हिजबुल्ला हो, हमास हो, हूती हों या अन्य।

ईरान पर हमले की तैयारी

टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, इजरायली अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि इजरायल बुधवार को ईरान के प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइल हमले का जवाब गैस और तेल जैसे बुनियादी ढांचे पर हमला करके या सीधे ईरान के परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर दे सकता है।

चुकानी होगी अब बड़ी कीमत

ईरानी तेल सुविधाओं पर हमला देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर सकता है। इजरायल पर हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पर ईरान का मिसाइल हमला विफल रहा और अब उन्होंने जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने जो बड़ी गलती की है, इसकी उसे बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ेगी।

इजरायली नेताओं की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी, टॉप पर पीएम नेतन्याहू का नाम

ईरान ने इजरायली नेताओं की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में इजरायल के कुल 11 नेताओं के नाम हैं। ईरान ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें बेंजामिन नेतन्याहू का नाम टॉप पर है। इसके अलावा लिस्ट में रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सेना प्रमुख हर्जी हलेवी का नाम भी शामिल है। ईरान ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें इन्हें इजरायली आतंकी बताया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *