February 21, 2026

बिहार के मुजफ्फरपुर में रेस्क्यू में लगा वायु सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

मुजफ्फरपुर – बिहार में बाढ़ के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया। जिस कारण हेलिकॉप्टर की पानी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

पायलट की सूझबूझ की वजह से यहां एक बड़ा हादसा टल गया है। राहत सामग्री बांटने के दौरान ऐसी स्थिति बन गई। बाढ़ राहत पैकेट गिराने के क्रम में हरपुर बेसी गांव में हेलिकॉप्टर से एक जवान पहले नीचे गिरा। उसके बाद तेजी से हेलिकॉप्टर नीचे आया। इस क्रम में हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा में पेड़ की टहनी से सट गया। जिसके बाद चौपर के पिछले हिस्से में आग लग गई। जिसके बाद पायलट ने पानी में ही चौपर की आपातकालीन लैंडिंग करा दी। पानी में तैर रहे जवानो को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। घायल जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बीडीओ औराई और औराई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल जवानो को अस्पताल लाया। इस इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद तमाम पदाधिकारी वहां पहुंचे। जिले के डीएम सुब्रत सेन ने बातचीत में कहा कि सेना के चारों जवानों को एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचा लिया है। हालांकि, उन्हें चोट आई है लेकिन सभी का इलाज चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि पायलट को रीढ़ में चोट आई है। इस हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि चौपर अचानक हवा में नियंत्रण खो देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *