निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी : डीसी
रिटर्निंग अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने आपसी समन्वय एवं सूचना तंत्र मजबूत करने पर दिया जोर
विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर वीसी के माध्यम से गुरूग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव व पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम विकास अरोड़ा ने सीमावर्ती जिला झज्जर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।
वीसी उपरांत डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी नाकों पर सुरक्षा बल तैनात हों। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन करना हमारी प्राथमिकता जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला की सीमाओं पर नकदी, अवैध शराब सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली अन्य सामग्री पर भी पैनी नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी चुनाव के दौरान कोई आपराधिक वारदात न हो, इस पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान समन्वय और सहयोग से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अंतर जिला सीमा पर सुरक्षा और निगरानी, कानून व्यवस्था बनाये रखने, असामाजिक तत्वों एवं अवैध सामग्रियों की आवाजाही पर रोकथाम के उपाय व विभिन्न माध्यमों से सूचना का आदान-प्रदान करने पर बल दिया। बैठक में निगरानी व सुरक्षा को लेकर किये जा रहे प्रबंध के बारे में जानकारियां साझा की गई।
डीसी ने निर्वाचन कार्य में समन्वय, आपसी तालमेल को और बेहतर बनाते हुए शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिले के विभिन्न मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिससे सीमा पर हो रही आवाजाही की मॉनिटरिंग नियमित रूप से होती रहे। साथ ही उन्होंने सीमाओं के बीच नियमित चेकिंग अभियान, पेट्रोलिंग बढ़ाने सहित अन्य गतिविधि बढ़ाने की बात भी कही।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, चेकिंग अभियान, समय-समय पर बैठक करने सहित अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव की निर्धारित तिथि से 48 घंटे पूर्व बॉर्डर पर सभी वाहनों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। बैठक में पोस्टल बैलट, इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट, राज्य से लगी सीमा के आसपास के क्षेत्रों मे पैरोल जम्पर की जानकारी साझा करने सहित चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के संबंध में और इनकी गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। चुनाव के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था कैसे सुनिश्चित हो तथा आपसी समन्वय को लेकर विमर्श किया गया। इस अवसर पर डीएमसी परवेश कादियान उपस्थित थे।
