February 24, 2026

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

मतदाता जागरूकता के लिए चलाया जा रहा स्वीप अभियान पूरे उत्साह के साथ जिला में चल रहा है। स्वीप अभियान इस बार हमने ठाना है,झज्जर जिले में शत प्रतिशत मतदान करवाना है के नारे के साथ बड़ी मुहिम का रूप ले चुका है।
इसके अंतर्गत जिला की एलपीजी गैस एजेंसियों और अस्पतालों में ओपीडी कार्ड पर वोटिंग अपील की स्टैंप लगाई जा रही है। इसके अलावा जिलेभर के शिक्षण संस्थानों,आईटीआई,औद्योगिक संस्थान और शहर के सार्वजनिक स्थानों पर मतदान के प्रति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
स्वीप की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि झज्जर जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता की मुहिम निरंतर चलाई जा रही है। इसी कड़ी में गैस एजेंसियों और सरकारी अस्पतालों में मतदान की अपील के साथ स्टैंप लगाकर ओपीडी कार्ड मरीजों को दिए जा रहे हैं। इस स्टांप पर लिखा हुआ है-वोट जरूर बनवाए-वोट जरूर करें, हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर-1950 और पांच अक्तूबर को मतदान करने के आह्वान के फ्लेक्स भी सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान और विद्यार्थियों ने अपने परिजनों के साथ वोटर आईडी कार्ड के साथ सेल्फी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और स्वयं उन्होंने जिला के नागरिकों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि शुुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला के गांव दुबलधन,पहाड़ीपुर, बादली,मूंदसा, सुबाना,मदाना खुर्द, धौड़,रूडिय़ावास,आसंडा,खेड़ी खुमार,झांसवा,धांधलान, ढाकला,पाटोदा,ढाकला,खेड़ी होसदारपुर,माजरा,जहाजगढ,दादरीतोय,कुलाना,शिकंदरपुर के स्कूलों मेें हस्ताक्षर अभियान,प्रार्थना में मतदान के प्रति जागरूकता शपथ और सेल्फी विद पेंरेट आदि गतिविधियां आयोजित की गई। आईटीआई झज्जर,पहाड़ीपुर,दुबलधन,बहादुरगढ में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। वहीं जिलेभर की गैस एजेंसियों के वाहनों पर मतदान संबंधी जागरूकता प्रचार सामग्री लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
एडीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन अनेक पोर्टल शुरू किए हुए हैं। जिनमें केवाईसी, वोटर्स सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, शिकायत करने के लिए सी-विजिल एप, वोटर टर्न आउट एप आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *